ट्रेन से कटकर सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शुक्रवार की सुबह फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 10 पर सफाई कर रहे 55 वर्षीय कर्मी को मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की जब रेलवे सफाईकर्मी 55 वर्षीय राजकुमार प्लेटफार्म नम्बर 10 पर सफाई कर रहा था तभी प्लेटफार्म से गुजर रही मालगाड़ी ने सफाईकर्मी को कुचलती हुई निकल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी एसओ सूबेदार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत हुई है। परन्तु परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है इस सम्बंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  भाकियू ने एसडीएम को सौंपा किसानों की समस्याओं का ज्ञापन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya