हाईवे से जा रहे प्रवासियों की सेवा में जुटा शिवालय परिवार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लॉक डाउन में परेशान व भूखे प्यासे और कड़ी धूप में महिलाओं व छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ दूसरे प्रदेशों से ट्रकों, बसों, मोटरसाइकिल व साइकिल से आने वाले प्रवासी कामगारों और पैदल चलने वालों को सिंधी समाज के शिवालय परिवार ने गणेश राय की अगुवाई में लखनऊ बाईपास पर भोजन व पानी वितरित किया प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि पिछले दो दिनों से श्रमिकों के पलायन मे बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए शिवालय परिवार द्वारा हज़ारों व्यक्तियों के भोजन व पानी की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने बताया कि जब तक दूसरे प्रदेशों के प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा तब तक भोजन व पानी की सेवा निरंतर जारी रहेगी बाईपास पर भोजन व पानी वितरित करने वालों में राजा हेमनानी, सुरेश भारतीय, सोना अंदानी, बंटी माखीजा, ठाकुरदास, अमित खत्री, किशोर वलेशाह, संजय खिलवानी शामिल थे।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya