अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गोरखपुर से आ रहा दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। टैंकर में चालक के साथ बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान टैंकर मालिक के भाई बुलंदशहर निवासी सतीश पुत्र मांगेराम उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है।

दुर्घटना की चपेट में एक साइकिल सवार राहगीर भी आ गया। जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय भेजा है। साइकिल सवार की मौके पर पहचान नहीं हो पाई। घबराकर टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टैंकर नंबर और लिखे मोबाइल नंबर से मिली जानकारी पर टैंकर मलिक को सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़े  एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya