-गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला श्री अयोध्या धाम 2.0 का अवध इंटर नेशनल स्कूल, निकट राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या के परिसर में हुआ आयोजन
अयोध्या। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के तत्वाधान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला श्री अयोध्या धाम 2.0 का रविवार को अवध इंटर नेशनल स्कूल दर्शननगर के परिसर में आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन भारत माता एवं श्री गुरु गोरखनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया I रविवार को स्वास्थ्य मेला में दोपहर 2 बजे तक 17067 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया और दवाये प्राप्त किया। 7 हज़ार से अधिक मरीजों का रक्त की जांच की गई, 1000 से अधिक चश्मा वितरित किया गया I मोतियाबिन्द के 130 मरीजों समेत कई गम्भीर मरीजों को पंजीकृत किया गया, जिन्हें जल्द ही विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर उपचार दिया जायेगा I
स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रमुख विशेषज्ञताओं के डॉक्टर उपलब्ध रहें। सभी को निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क जांच और निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था की गई है। कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर मोतियाबिंद सर्जरी तक की व्यवस्था की गयी थी l मेले में ब्लड जांच, आंखों की जांच, ईसीजी, पेशाब जांच सहित कई जरूरी परीक्षण निःशुल्क किए गए। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहीं। आज चिन्हित मरीजों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से लखनऊ स्थित संस्थानों में भर्ती कराकर उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा। नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जबकि मोतियाबिंद के मरीजों के लिए सर्जरी की व्यवस्था भी की जाएगी।दंत चिकित्सा के लिए अलग काउंटर लगाया गया था I
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन जी ने स्वास्थ्य मेला के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सेवा का भाव हमेशा बना रहना चाहिए I हम निष्काम कर्म कर रहे हैं I वो हमें जीवन भर करना है I सेवा कर्म हमारे जीवन का प्रमुख रहे I उन्होंने नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के मेडिकल के मेगा कैंप को सुदूर क्षेत्रों में संचालित करने के कार्य को विस्तार पूर्वक बताया I
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी ने बताया कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा 2019 में प्रारंभ हुआ था, इस यात्रा के माध्यम से सीमावर्ती सुदूर क्षेत्रों में आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इन स्वास्थ्य कैंपों में ….. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक छात्र भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि मैं उसका पुजारी हूं जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य रहते हैं।
नर सेवा नारायण सेवा है। प्रांत प्रचारक जी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र में अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी एकत्र कर लोगों को जागरूक करना है। सेवा यात्रा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के मन में सेवा का भाव उत्पन्न हो, यही इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्देश्य है। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा को संपादित करने में हजारों कार्यकर्ता अपना समय लगते हैं तब यह यात्रा व्यवस्थित रूप से पूर्ण हो पाती है।
श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास अध्यक्ष प्रो. एम एल बी भट्ट निदेशक कल्याण सिंह मल्टी स्पेशसीयलटी कैंसर संस्थान लखनऊ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह संघ की अद्भुत दृष्टि है कि बड़े-बड़े मेडिकल कॉलेज छात्र सुदूर सीमावर्ती गांव में जाकर चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवा है। इसी मिशनरियां सेवा के माध्यम से लोग धर्मांतरण का कार्य करते थे किंतु गुरु गोरखनाथ सेवा यात्रा का उद्देश्य का नर सेवा नारायण सेवा है। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा हैं I जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी का अतुलनीय सहयोग और मार्गदर्शन हैं जो विगत 2019 से स्वास्थ्य यात्रा के सफल संचालन में संपादित हो रहा है l उनका मार्गदर्शन ही सभी कार्यो को विशाल रूप दे रहा है l गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य के पांचवे यात्रा में 280 मेडिकल कैंप लगे जिसमें 2 लाख 18000 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ।
समारोह का संचालन नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किया एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सचिव डाक्टर शिवम मिश्र ने किया। सभी डाक्टर बंधुओं को स्मृति चिन्ह, प्रसाद मंच पर भेंट किया गया I
इस अवसर पर आयुर्विज्ञान संस्थान बीएचयू के निदेशक प्रो एस एन शंखवार, दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या के प्राचार्य प्रो दिनेश मारतोलिया , चन्दन हास्पिटल के निदेशक डाक्टर संत पांडेय समेत 200 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहें I
समारोह का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने करते हुए नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के तत्वाधान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला के लिए बधाई दी और कार्यों की प्रसंशा किया।
समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र,
बावन मंदिर महंत वैदेही बल्लभ शरण जी महाराज, महंत बनवारी पति जी महाराज, महंत जयराम दास महाराज, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य डाक्टर सुधीर प्रकाश,
संघ अवध प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह जी, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र जी, सह विभाग प्रचारक शैलेन्द्र जी, महानगर संघ चालक डाक्टर विक्रमा प्रसाद पांडेय, महानगर सह संघ चालक डाक्टर अजय मोहन,
महानगर प्रचारक सुदीप जी, सांय प्रचारक आकाश जी, महानगर सह कार्यवाह राहुल सिंह, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक राम चन्द्र यादव, विधायक वेद गुप्ता, विधायक अभय सिंह, विधायक चंद्र भानु पासवान, विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवध इंटर नेशनल स्कूल के संरक्षक अतुल सिंह, स्कूल चेयरमैन शान्तनु सिंह, भवदीय ग्रुप के चेयरमैन डा. अवधेश वर्मा, सह सम्पर्क प्रमुख रवि दास, मीडिया प्रमुख पवन पांडेय , विजय सिंह बंटी, चिकित्सक डाक्टर उपेंद्र मणि त्रिपाठी, डाक्टर ताविशी मिश्र , पूर्व विधायक खब्बू तिवारी,
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह
अभिषेक मिश्र, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, डाक्टर अनिल सिंह, जतिन वर्मा सहित हज़ारों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें I