लिखित समझौते पर अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद का कार्य वहिष्कार समाप्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया समझौता

अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांगो को माने जाने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिखित रूप से समझौता होने पर बुधवार से कर्मचारी परिषद का कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय कर्मचारियों के मांग पत्र 21. 11. 2019 के संबंध में अनवरत जारीकार्य वहिष्कार पर बुधवार को सुबह 10ः00 बजे से कार्य बहिष्कार शुरू किया जो 11ः30 बजे तक चलता रहा और उसके बाद सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने पुनः कुलपति के समक्ष वार्ता की जिसका लिखित रूप से समझौता हो गया। इस संबंध में कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने बताया कि समझौते की छाया प्रति में कुलपति द्वारा लिखित रूप से आश्वासन गया है कि 20‘ 21 नवंबर 2019 की आधारहीन घटना में 12 कर्मचारियों के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी तथा कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी प्रकार का दंड या वेतन नहीं रोका जाएगा जिस पर कर्मचारियों ने संतोष प्रकट करते हुए लिखित समझौते का स्वागत किया और अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा कार बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया गया और बताया गया कि गुरुवार से सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित समय से कार्य करेंग।े समझौता वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ कार्य परिषद सदस्य केके मिश्रा, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, महामंत्री श्याम कुमार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पाल, सौरभ श्रीवास्तव विवेक सिंह श्यामलाल कौशल सिंह राजेश संतोष गुरु राम के अलावा अवध विवि के समस्त कर्मचारी शामिल रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya