राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों व वालंटियर का कराया जायेगा कोरोना टेस्ट

अयोध्या। जनपद के डाभासेमर स्थित डा भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप पुरुष को लेकर आयोजन समिति की बैठक सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान स्वागत समिति का चयन किया गया। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजन को लेकर बैठक में सभी विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। व्यवस्थाओं को फाईनल स्वरुप दिया गया। 11 अप्रैल को आयोजन से जुड़े सभी समितियों के पदाधिकारियों व वालंटियर का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का उद्घाटन केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इसके समापन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। इसी चैम्पियनशिप से राष्ट्रीय टीम का चयन भी किया जायेगा। जो एशियाड समेत अन्य जगहों पर खेलने के लिए जायेगी।

आयोजन को लेकर 14 समितियां बनी है। जिनको विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी गयी है। बैठक के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह ने प्रत्येक समिति से तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी मांगी। जिसमें सभी की राय ली गयी। कोविड प्रोटोकाल को लेकर आयोजन को कैसे बेहतर स्वरुप दिया जा सकता है। इसको लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह ने अपने सुझाव बैठक में साझा किये। आयोजन को लेकर बनायी गयी स्वागत समिति का अध्यक्ष रामाशरण अवस्थी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, महामंत्री सुशील जासवाल, मंत्री अशोक अग्रवाल, सदस्य अमित श्रीवास्तव व अनुंज भज्जा को बनाया गया है।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 वर्षो के बाद राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की अनुमति मिली है। अयोध्या के लिए यह गौरव का विषय है कि इतने वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसका आयोजन हो रहा है। अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अयोध्या वासियों के बीच में होंगे। हमारे पम्परागत खेल कबड्डी के उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन उत्साहवर्धन का कार्य करेगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्षों में नीरज कन्नौजिया, धनंजय वर्मा तथा अजय दूबे, ओम प्रकाश सिंह, पिंटू मांझी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, संग्राम सिन्हा, बिजेन्दर जायसवाल, राजेश सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya