भाजपा महानगर में 396 बूथों पर संगठनात्मक चुनाव पूर्ण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

18 से 22 सितम्बर तक पार्टी में होना है बूथों पर संगठनात्मक चुनाव, अब तक जिले में 1703 बूथों में 1247 पर चुनाव सम्पन्न

अयोध्या। भाजपा महानगर के 396 बूथों पर संगठनात्मक चुनाव पूर्ण हो गया। 18 से 22 सितम्बर तक चुनाव को पूर्ण करने का निर्धारण किया गया था। पांच के सापेक्ष तीन दिन में महानगर ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली। उक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में सगठनात्मक चुनाव को लेकर 56 सेक्टर चुनाव अधिकारी तथा 8 मण्डल चुनाव अधिकारी थे। कन्ट्रोल रुप कैम्प कार्यालय सिविल लाईन से पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला द्वारा चुनाव की निगरानी की जा रही थी। उन्होने बताया कि 18 सितम्बर को 133 बूथों, 19 को 152 व 20 को 107 बूथों पर चुनाव सम्पन्न हुआ। सह चुनाव अधिकारी सरोज कुमारी के द्वारा चुनाव को लेकर सेक्टर चुनाव अधिकारियों से लगातार सम्पर्क स्थापित किया जा रहा था।
वहीं जिले के चुनाव अधिकारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने बताया कि जिले के 1703 बूथों में 1247 पर चुनाव सम्पन्न हो चुका है। सभी मण्डल व सेक्टर चुनाव अधिकारियों को बूथों पर रहने के निर्देश दिये गये है। शेष बूथों का चुनाव भी समय से पूर्ण हो जायेगा। अगर चुनाव को लेकर किसी को शिकायत हो तो वह कैम्प कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya