सम्पर्क और संवाद बढाने से मजबूत होगा संगठन : डॉ निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में भाजपा सरकार को घेरा

अयोध्या। संगठन को मजबूत बनाने के लिए लोगों से संपर्क और संवाद बढ़ाना होगा। संपर्क के दौरान उन्हें कांग्रेस शासन कार्यकाल की खूबियों को समझाना होगा। उक्त विचार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन लोगों को बताएं कि कांग्रेस शासन में रसोई गैस सिलेंडर 300 रुपये में, डीजल 45 व पेट्रोल 55 रुपये के बीच था। इन 6 सालों में मोदी सरकार ने इनकी कीमतों को कहां से कंहा पहुंचा दिया जबकि विगत वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आयी है। पेट्रो मूल्यों में अंधाधुन वृद्धि के चलते आवश्यक वस्तुओं के दाम, खाद्य सामग्री, खाद्य तेलों और जरूरत के लगभग सभी चीजों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई। महंगाई से आम आदमी के जीवन को कठिन कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने किया जबकि संचालन उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने किया। डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करना होगा। उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने वाली महंगाई से निजात दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी को मौका दें। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, कवींद्र साहनी,अशोक कन्नौजिया, संदीप यादव रिशु, सरदार हरजीत सिंह सलूजा, धीरेंद्र सिंह बब्लू, शौकत अली, अनूप मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, रामआसरे, मोहसिन अली,मोहित सहगल ,हिमांशु आजाद, गुलाब चंद्र, सत्यम श्रीवास्तव,जय प्रकाश आदि शामिल रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya