मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रहा विपक्ष : बृजेश पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नागरिकता संसोधन अधिनियम पर हुई गोष्ठी

अयोध्या। शहर के कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लान में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गोष्ठी के दौरान प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दलों ने एक साजिश के तहत मुस्लिम तबके के लोगों को भड़काने का काम किया। जबकि यह कानून किसी भी भारतवासी पर लागू नहीं होता है। किसी कानून का विरोध नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। राजस्थान में सैकड़ो बच्चों की मौत के बाद भी प्रियंका गांधी वहां नहीं गयी।
उन्होने कहा कि जम्मू काश्मीर में धारा 370 हटी वहां खून की एक बूंद भी नहीं गिरी। न कोई गोली चली। तीन तलाक समाप्ति पर भी कुछ नहीं हुआ। प्रभु राम की कृपा से रामजन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद भी पूरे देश में शांति कायम रही। विपक्षी दलों ने अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के तहत लोगो को भड़काने का काम किया।
उन्होने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के रहने वाले अल्पसंख्यक लगातार प्रताड़ना का शिकार हुए। भारत आने के बाद नागरिकता मिलने की बात तो दूर वह मूलभूत अधिकारों से भी वंचित रहे। महात्मा गांधी ने ऐसे लोगो को नागरिकता देने का समर्थन किया था। परन्तु सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मनमोहन सरकार ने नागरिकता देने की बात कही। परन्तु कुछ नहीं किया। भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में इसका जिक्र किया था। अपने संकल्पपत्र को लेकर भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी मन से यही कह रहे है कि भाजपा सही काम कर रही है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार से सर्वांगीण विकास के आगे विपक्ष के पास कोई मुद्दा शेष नहीं रह गया है। अब वह झूठ की राजनीति पर उतर आया है। जनता भी इस राजनीति का जवाब देने के लिए तैयार है। महापौर ़ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि संसद ने भारत की संस्कृति और देश के 130 करोड़ लोगो की भावनाओं के अनुरुप सीएए पारित किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सीएए के विषय में लोगो को जागरुक करे। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनता के बीच फैलाया गया भ्रम टूट रहा है। जनता को सच्चाई का पता चल रहा है। इस अवसर पर विधायक शोभा सिंह चौहान, कमलाशेकर पाण्डेय, महंत मनमोहनदास, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह, शैलेन्दर कोरी, शक्ति सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, इ0 रणवीर सिंह, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, डा अमित सिंह, चन्द्रबली सिंह, संजय निषाद, दानबहादुर सिंह, शैलेन्दर मिश्रा छोटे, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, विशाल मिश्रा, राजेन्दर गुप्ता मंडल अध्यक्षो में रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य व अनिल सिंह, हरभजनगौड, विद्याकांत द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें सभी अधिकारी : राजेश कुमार

कानून मंत्री ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे पत्रक

अयोध्या। कानून मंत्री बृजेश पाठक गोष्ठी के उपरान्त नागरिकता संसोधन अधिनियम के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए पैदल सुरेन्द्र लान से बाहर निकले। कालोनी में जा रहे ई रिक्शा चालकों व सब्जी विक्रेताओ को अधिनियम की जानकारी देते पत्रकों का वितरण करके समर्थन मांगा। समर्थन स्वरुप चालकों व विक्रेताओं ने भारत माता की जय के भी नारे लगाये। कालोनी में मौजूद दुकानदारों व 15 परिवारों के बीच भी कानून मंत्री ने जाकर अधिनियम के प्रति समर्थन मांगा। अभियान का समापन भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव रिंकू के आवास पर हुआ। आवास पर मौजूद कालोनी वासियों को उन्होने अधिनियम के विषय में जानकारी दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya