देश को चौपट करना चाहते हैं विपक्षी दल : डा. दिनेश शर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिल्कीपुर का उपचुनाव परिवारवादी राजनीति को करारा जवाब देने का समय


मिल्कीपुर। राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने मिल्कीपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में अलग-अलग क्षेत्र में हुई पांच जनसभाओं में कहा कि कांग्रेस सपा बसपा आदि विपक्षी दल देश को चौपट करना चाहते हैं। विपक्ष जिस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर देश में अव्यवस्था फैला रहा था वह कम्पनी ही फर्जी निकली है। वह तो अब अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भाग गई है।

अब विपक्ष की नीयत भी साफ दिख गई है। मिल्कीपुर का चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। यह चुनाव परिवारवाद की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। एक ओर ऐसी पार्टी के लोग हैं जो अपने बेटे को जिताने के लिए लड रहे है दूसरी ओर मोदी योगी है जो जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। सन्यासी का परिवार केवल जनता होती है । पीएम मोदी अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि जनता के कल्याण लिए है। यह चुनाव अयोध्यावासियों की प्रतिष्ठा का चुनाव भी है। इस बार भाजपा को जिताकर यह विजय प्रभु राम के चरणों में समर्पित करना है।

लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या की बहुत चर्चा हुई है और विपक्ष ने भगवान राम तक को चुनौती दी है। कहते थे कि राम का विरोध करके भी चुनाव जीत लिया इसलिए इस बार ऐसा जवाब देना है कि उनकी जमानत तक जब्त हो जाए। ऐसा जवाब देने के लिए एकजुट होना पडेगा। जातियों के बंधन तोडकर एक होना होगा।

इसे भी पढ़े  विकास का नया अध्याय लिखेगा मिल्कीपुर

उनका कहना था कि राम कण कण में व्याप्त हैं जहां पर सत्य है वहां पर राम हैं। विपक्ष को तुष्टीकरण का प्रणेता बताते हुए कहा कि बहुसंख्यक समाज के आयोजनों पर पत्थर चलाने की साजिश हुई । विपक्षी लोग तुष्टीकरण के लिए पत्थर चलाने वालों के यहां तो गए पर कानून का राज कायम करने में लगे पुलिस बल का हाल तक नहीं लिया।

डा शर्मा ने कहा कि योगी सरकार महाकुंभ का शानदार आयोजन करा रही है। कुंभ धर्म संस्कृति का केन्द्र होने के साथ ही लोगों की आर्थिक उन्नति का केन्द्र भी बन गया है। भगवान का दर्शन भी और तरक्की भी हो रहा है। पहले लोग घूमने ताजमहल जाते थे पर आज धार्मिक पर्यटन सिर चढकर बोल रहा है। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड है। इससे धर्म का प्रसार भी है और आर्थिक प्रगति भी हो रही है। सही मायने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक तरक्की का नया द्वार खोल दिया है। आज कुंभ में रेल बस हवाई जहाज हर साधन से लोग आ रहे हैं और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
मिल्कीपुर का चुनाव यज्ञ की तरह है। इसमे वोट की आहुति देनी होगी। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने शिक्षकों को नियमित करने का काम किया था। आने वाले समय में जो कुछ काम रह गया वह भी किया जाएगा। भाजपा की सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारी को हमेशा सम्मान दिया है और उनके बेहतरी के लिए हर उपाय किए हैं। भाजपा वायदा नहीं करती पर भरोसा देती है कि कभी निराश नहीं करेगी।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की गयी : अवधेश प्रसाद

पूर्व उपमुख्यमंत्री जी ने भाजपा प्रत्याशी श्री चंद्र भानु पासवान जी के समर्थन में मिल्कीपुर के कुमारगंज मंडल, कहुआ, कुचेरा, रेऊना तथा कुमारगंज आदि क्षेत्र में जनसभाओ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर माव मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री सतीश शर्मा, विधायक रामचंद्र यादव जी, जिला प्रभारी डा. मिथिलेश त्रिपाठी, महामंत्री राघवेंद्र पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय मिश्रा जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रबली सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गरीश पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला शुक्ला, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे, सदस्य बाल आयोग डॉक्टर प्रियंका मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित , करुणाकर पांडे एवं राधिका पांडे आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya