राजनीतिक स्वार्थ के लिए सीएए का हो रहा विरोध : भूपेंद्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में एक अच्छी छवि प्राप्त की

अयोध्या। सरयू तट पर चल रहे श्री रामनाम महा यज्ञ में शामिल होने अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बनी बताया तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए जनादेश के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज बहुत ही सौभग्य का अवसर हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प भारत आये हैं। और उनके आने का एक बहुत बड़ा संदेश भी है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में एक अच्छी छवि प्राप्त की है। दुनिया मे सभी देशों से हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। और आज ट्रम्प के आने अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार, उद्योग, शांतिपूर्ण प्रयासों को एक ताकत और मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि आज भाजपा का वोट प्रतिशत सभी जगह बढ़ रहा है। और लगातर कार्य किया जा रहा है।वहीं छः राज्यों में सरकार न होने पर कहा कि हम कहीं पर हारे नही हरियाणा में हमारी सरकार बनी है । और महाराष्ट्र में भी हमारी सरकार बनी वो तो हमारा जनादेश चोरी करके ले गए।महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को दिया था। क्योंकि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने जितनी सीटें लड़ी ज्यादातर प्रतिशत की सीटें पार्टी की थी। लेकिन वह हमारी जनादेश को धोखा देने का कार्य किया है और जनता ही उसका जवाब देगी हम लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून का विषय है यह कानून किसी की नागरिकता लेने वाला नही है। यह तो बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, आगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज जैसे हिन्दू जैन पारसी ईसाई इन लोगो को जिस प्रकार से कष्ट का जीवन जीना पड़ रहा है उनको एक तरीके अब सुरक्षा प्रदान करके गरिमा देने वाला विधयेक है। लेकिन जब किसी के जीवन को सुरक्षित रखने की बात है तो उसका विरोध किस बात का है।

इसे भी पढ़े  एपीएस सम्मान-चिन्ह से डा. मनदर्शन हुए अलंकृत

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव का किया स्वागत

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सांसद भूपेन्द्र यादव के प्रथम बार जनपद आगमन पर तहसीनपुर टोल प्लाजा पर रुदौली विधयाक राम चन्द्र यादव और भाजपा0 जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने फूल माला पहनाया और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर विधयाक राम चन्द्र यादव उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने जिला अध्यक्ष संजीव सिंह की उपस्थिति में फूल माला पहनाया और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर अरुण तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, सुनील कुमार,गणेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र माही,संतोष कुमार आदि सहित भाजपा0 कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।जिसके बाद जिला मुख्यालय को रवाना हो गये।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya