एबीवीपी द्वारा चलाये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण का हुआ समापन
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर के द्वारा पूरे महानगर में छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण विगत 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के मध्य संचालित किया गया था जिसका समापन शिव दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में सोमवार को मेगा शो का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष मोनिका परमार , महानगर मंत्री शशांक कसौधन , प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल , प्रांत उपाध्यक्ष मीनू दूबे , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा ने वाग देवी मां सरस्वती , युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद व मां भारती के चरणों मे पुष्पांजलि कर किया गया द्य मंच संचालन जिला सह संयोजक शिवम ने किया। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी जागरूकता से ही संभव है क्योंकि पुलिस प्रशासन द्वारा कई सारे प्रयास किये जा रहे जिसमें महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 , पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 , एन्टी रोमियो स्क्वाड आदि है द्य विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाये गए मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं को उनकी आत्मरक्षा हेतु प्रेरित करेगा। समाज मे ऐसे आयोजनों की संख्या लगातार बढ़ाने की आवश्यकता है और मैं ऐसे आयोजन हेतु विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूँ जो नारी सशक्तिकरण में अपना अमूल्य योगदान दे रहें। महानगर अध्यक्ष मोनिका परमार ने कहा कि मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओ को निडर , स्वावलंबी व साहसी बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण देश में संचालित कर रही है। प्रान्त उपाध्यक्ष मीनू दूबे ने कहा कि समाज मे महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अत्याचारों में कमी लाने का काम मिशन साहसी करेगा द्य प्रांत छात्रा प्रमुख दामिनी ने कहा कि छात्राओं को उनके नियमित उपयोग की चीजों से अपनी आत्मरक्षा कैसे करें विस्तारपूर्वक सिखाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं के अंदर विषम परिस्थितियों का सामना करने के गुण का विकास किया गया है। मेगा डिमांस्ट्रेशन के कराने वाले लिम्का बुक वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद को ऐसे कार्यक्रमों का संचालन सतत रूप से समस्त शैक्षिक संस्थानों में कराना चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के कुशल संचालन हेतु प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस दौरान महानगर संगठन मंत्री मयंक , प्रान्त छात्रावास कार्यप्रमुख राहुल , विभाग संयोजक अंकित त्रिपाठी , विभाग छात्रा प्रमुख आकांक्षा पाण्डेय , जिला छात्रा प्रमुख अन्नू तिवारी , महानगर सहमंत्री यश अग्रवाल , शुभम , सोनू, दिव्या , वर्तिका , आँचल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।