विधायक ने विद्यालय की नई शाखा का किया शुभारम्भ
रुदौली-अयोध्या। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को सहीं दिशा दे सकती है। प्राइमरी शिक्षा महत्वपूर्ण है। नींव मजबूत होने से दीवार मजबूत होती है। वह नगर के घोसियाना में आवासीय राम सेवक यादव इंटर कालेज बाबा बाजार की नई शाखा अरहत इंटरनेशनल
मांटेसरी स्कूल के शुभारंभ पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि नौनिहालों के भविष्य को सवारने में सबसे बड़ी भूमिका माता पिता के बाद विद्यालय व गुरुजनों की होती है।वही संस्था के संस्थापक राजेश सिंह ने बताया कि प्ले ग्रुप स्थापित करने का उद्देश्य नन्हे मुन्हे बच्चो को बचपन से ही संगीत व खेल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है।इससे पूर्व विधायक श्री यादव ने फीता काट कर व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर संस्था का शुभारंभ किया।इस दौरान विधायक ने छात्र छात्राओं से बातचीत भी की। इस मौके पर संस्था के शिक्षा विद शिवराम यादव, डायरेक्टर अंशुमान सिंह, एसडीएम विपिन सिंह,कोतवाल विश्वनाथ यादव, भाजपा नेता शिव कुमार पाठक, रविकांत तिवारी मोनू, , अरविंद व्यास, अतीकुर्रहमान, कुलदीप सोनकर, राजकिशोर सिंह, राम सतन यादव मौजूद रहे।