अयोध्या। लखनऊ हाइवे पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
बताया गया कि रौनाही थाना क्षेत्र के तिवारी का पुरवा निवासी दर्शन सिंह (35) पुत्र बुद्धा और हाजीपुर बरसेंड़ी निवासी किशोर अनीश (17) पुत्र छंगू दूध लेने के लिए एक बाइक से निकले थे। हाइवे पर मुबारकगंज क्षेत्र में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया तो डाक्टर ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर देख अनीश को दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया है।
गंभीर हाल में अधेड़ भर्ती
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक अधेड़ को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर का कहना है कि थाना क्षेत्र के बरवा बसाइतपुर निवासी रामु (45) पुत्र रामजग को गंभीर हाल में यहां लाया गया। उसकी हालत देख भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शख्स ने पारिवारिक कलह के कारण कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।