रुदौली। पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के समीप गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग रानीमऊ चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार गया प्रसाद जायसवाल पुत्र बच्चूलाल (52)निवासी खमोली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पटरंगा पुलिस ने घायल को तत्काल अचेत अवस्था मे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मवई ले गई।जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मवई पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।अभी तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह एक अन्य दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से घायल ही गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुँचाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग 1 बजे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौज़ागांव चीनी मिल के निकट लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर सवारी भरकर जा रही मार्शल ठेका गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए और चालक दुर्घटना ग्रस्त वाहन छोड़कर फरार हो गया।जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने तत्काल रुदौली कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाल विश्वनाथ यादव तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दर्द से तड़प रहे दोनों युवकों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रुदौली भेजवाया।कोतवाल विश्ननाथ यादव ने बताया कि लगभग 1 बजे लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही यूपी 32 डी एन 6505 मार्शल ठेका गाड़ी ने रौज़ागांव चीनी मिल के निकट बाइक सवार को टक्कर मारदी जिसमें मोहम्मद जुनेद व मोहम्मद खुर्शीद निवासी ग्राम पुरांय थाना पटरंगा गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया है।उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
7