सीवर सफाई के दौरान के एक की मौत, दो बेहोश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नयाघाट मोहल्ले में सीवर की सफाई कर रहे थे तौशीबा कम्पनी के कर्मी

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के नयाघाट मोहल्ले में सीवर लाइन में सफाई करने उतरे सफाई कर्मी की गैस रिसाव के कारण मौत हो गई जबकि दो अन्य कर्मी बेहोश हो गये। बेहोश कर्मियों को स्थानीय श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया गैस रिसाव के कारण मौत व बेहोश होना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सही स्थिति की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में तोशीबा नामक कंपनी को सीवर सफाई की जिम्मेदारी दी गयी है। शनिवार को अयोध्या जोन के नया घाट मोहल्ले के निकट कंपनी के तीन कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रयागराज जिले का मनोज सिंह बिना किट व बेल्ट के सीवर लाइन की सफाई के लिए उतर गया। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ जिसपर उसके साथ दो अन्य कर्मी बांदा निवासी अजय सिंह व धमेंद्र सिंह भी नीचे उतर गए और वह भी गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए। क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी थी और बेहोश कमी को लाकर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शेष अन्य जांच की कार्यवाही की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya