ऊर्जा के सदुपयोग के लिए जागरूक होना होगा : प्रो. बी.पी. सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विज्ञान तकनीकी के विस्तार के पीछे युवाओं का इनोवेशन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त संयोजन में सोमवार को ‘‘माइक्रोबायोलॉजी, मालिकुलर बाईलोजी, नैनो टेक्नोलॉजी और बायो इनफॉर्मेटिक्स‘‘ विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रो. बी.पी. सिंह ने सस्टेनेबल एनर्जी के स्रोतों बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एनर्जी वस्तुओं का गुण है जिसे अन्य वस्तुओं में स्थानांतरित किया जा सकता है। इस न्यूक्लियर एनर्जी को सोलर पावर में इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाले वेस्ट से लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा के सदुपयोग के लिए लोगों को व्यापक जागरूक करने की आवश्यकता है। भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस पर कार्य कर रहा है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो0. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विज्ञान तकनीकी ने काफी विस्तार किया है। इसके पीछे युवाओं के इनोवेशन है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में विज्ञान अहम है। इसमें और शोध किए जाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के जैव रसायन के विभागाध्यक्ष प्रो. बेचन शर्मा ने विज्ञान में सूचना विज्ञान, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी बायोइनफॉर्मेटिक्स के वैज्ञानिक तथ्यों पर वृहद जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो० सी०के० मिश्रा, वैज्ञानिक कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। कार्यक्रम में भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रो. आर.के. तिवारी नैनोटेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डाला। माइक्रोबायोलॉजी के प्रो. राजीव गौड़ ने बायोकेमेस्ट्री इंटीग्रेटेड साइंस में रिसर्च के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़े  राखी लिफाफा बुक करने के लिए स्पेशल काउंटर की शुरुआत

कार्यशाला के संयोजक एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो० शैलेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्प भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. फारुख जमाल, प्रो. नीलम पाठक, डॉ. नीलम यादव, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अरविंद बाजपाई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya