हादसे में एक मौत, दो महिलाएं घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार के शाम कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय इलाके में हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।

बताया गया कि हाइवे पर एक मोटरसाइकल को कार से टक्कर मार दी।जिसके बाद बाइक चालक सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको रौंद दिया। इस 35 वर्षीय शख्स की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि हादसे में घायल दो महिलाओं पूराकलंदर थाना क्षेत्र के वीरनपुर निवासी शशि कुमार (20) और फूलकली (65) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हाल में मिली महिला, रेफर

अयोध्या। नगर कोतवाली के घोसियाना मोहल्ले में बलदेव एकेडमी के पीछे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली है। पीआरवी दस्ते की ओर से जिला अस्पताल पहुंचाए जाने पर हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसको दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।बताया गया कि घोसियाना मोहल्ले में बलदेव एकेडमी के पीछे एक लगभग 27 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

कपड़े और शरीर पर पहने हुए जेवर से वह किसी ठीकठाक घर की लग रही थी तथा उसके मुंह से झाग निकला हुआ। मोहल्ले की महिला शिबा खान की सूचना पर पीआरबी दस्ते के पायलट सुरेंद्रनाथ मिश्रा व सिपाही अमर यादव ने उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गभीर देख डाक्टर ने उसको दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि अभी महिला का केवल नाम पता चल पाया है। उसके होश में आने इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  चेकिंग व रिचेकिंग का चक्र, है आवेशी-बाध्यता दुष्चक्र : डा. आलोक मनदर्शन

ट्रैक के पास मिला शव

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के अब्बुसराय में रेलवे क्रासिंग के निकट एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया है। आशंका है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया अथवा यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya