चमनगंज में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो अन्य घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर फोरलेन से नीचे जा गिरी

अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में मंगलवार देर शाम कुछ ही समय के अंतराल पर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पहली दुर्घटना अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर चमनगंज बैंक से लगभग 100 मीटर आगे यात्री ठहराव केंद्र के पास देर शाम 7:45 बजे हुई। एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर फोरलेन से नीचे जा गिरी।

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक अरुण (22) पुत्र भोलेनाथ, निवासी शाहगंज खदरा, थाना इनायतनगर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया गया। अरुण ने अपने साथ एक अन्य साथी कुचेरा निवासी शुभम कुमार के होने की बात बताई, लेकिन घटनास्थल पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना के लगभग 15 मिनट बाद, रात 8:00 बजे देव पैलेस के सामने दूसरी घटना हुई। एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए टोल प्लाजा तक ले गया।

इस दुर्घटना में कुचेरा निवासी पप्पू (48) घायल हो गए। इसके अलावा तीसरी घटना भी ठीक इसी समय पर देव पैलेस के निकट हुई, उसी ट्रेलर की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर रतन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव और घायल पप्पू को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya