सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के करीब हाइवे पर ट्रिपलिंग कर रहे  तीन बाइक सवार सामने चल रही डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जब कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक इसी थाना क्षेत्र के महोली का निवासी बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

आरोप है कि बुधवार की देर शाम अयोध्या की ओर ट्रिपलिंग कर बाइक संख्या यू पी 42 ए यू 8921 से जा रहे तीन सवार देर शाम सामने चल रहे एक डीसीएम न0 यू पी 93 बी टी 6681 से टकरा कर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। घटना का शिकार बने युवक अरुण कुमार पुत्र बदलू निवासी महोली की मौके पर ही मौत हो गयी।घायल दो अन्य  विशाल मोहम्मदपुर व शंकर निवासी महोली गंभीर रूप से घायल हो गए।इन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना देर शाम की है। एक युवक की मौत हुई है दो घायल है। घायलों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े  सावन झूला मेला के साथ मणि महोत्सव का आगाज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya