अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को कुमारगंज पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्त मादक पदार्थ लेकर पिठला मोड़ के पास खड़ा हुआ है ।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज संतोष कुमार मौर्या, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल फिरोज आलम मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की जब पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष कुमारगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनिल सिंह पुत्र शीतला सिंह निवासी पिठला थाना कुमारगंज के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya