तीन माह पूर्व चाकू से हमला में एक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक युवक पर चाक़ू से हुए हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। बीते 4 मई को विवाद के बाद सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहा के गाँव महोई नानकार निवासी अशोक कुमार लोध और उसके बेटे विकास लोध ने चाक़ू से वहीं के रहने वाले युवक राजेश लोध पर हमला किया था।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद हालत गंभीर होने के चलते दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। पिता राम सागर लोध की शिकायत पर पुलिस ने 5 मई को बाप-बेटे के खिलाफ गाली-गलौच और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में इसको जानलेवा हमले में तरमीम किये जाने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी अशोक कुमार लोध को गिरफ्तार किया है।

 

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya