सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों पटी रामनगरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर शिवालयों में किया जलाभिषेक


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है, भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और जल भरकर नागेश्वरनाथ की ओर निकले तो श्रद्धा का चरम दिखाई पड़ा। भोर से उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए।

प्रशासन ने अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। सावन मास में राम नगरी शिव भक्ति में लीन है। सावन मास के दूसरे सोमवार पर बहुत भक्त शिवालयों में दर्शन पूजन के साथ-साथ अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ते रहे। शिव भक्ति के रस में डूबे कांवड़ियों का उल्लास घाट से लेकर मठ मंदिरों तक नजर आ रहा था। चारों ओर हर हर बम बम, हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।

भक्तों का रेला सरयू में स्नान के बाद भोले की प्राचीन पीठ नागेश्वरनाथ में अभिषेक व पूजन के लिए उमड़ पड़ा। इसके बाद भक्तों की टोली हनुमानगढ़ी सहित दानवाला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकल पड़ी, पूरी अयोध्या केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा


-श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा में आये हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा अयोध्या क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पूरे मेला क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya