अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद व संघ का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारी परिषद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह विश्वविद्याय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सासंद लल्लू सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिसमें तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ में डॉ0 राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुभाष चन्द्र विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार यादव को महामंत्री, विवेक कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, सुरेन्द्र प्रसाद को संगठन मंत्री, अनिल कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कौशल किशोर सिंह को अध्यक्ष, जितेन्द्र बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, कृष्णलाल को महामं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हित के साथ-साथ छात्र हित को भी ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने का आहवान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अयोध्या नगर के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने पदानुरूप कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रेरित किया। मुख्य कुलानुशासक प्रो० अजय प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में इस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को श्रेष्ठ बताया तथा उस श्रेष्ठता की गरिमा को बनाये रखने के प्रेरित किया। बीकापुर विधायक श्रीमती शोभा सिंह चौहान के प्रतिनिधि डॉ० अमित सिंह ने अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा विश्वविद्यालय के विकास में कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बी०एन० सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित मा० सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जन प्रतिनिधियों से वर्ष 2012 से विश्वविद्यालय के कार्मिकों के 300 दिन के बन्द किए गये अवकाश नगदीकरण को बहाल करने की मांग की। इसके पूर्व कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं महामंत्री विपिन कुमार यादव ने सभी सम्मानित गणमान्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अयोध्या जनपद में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों हेतु हेतु विकास सिंह (देवगढ़), महेश योगी एवं विजय सिंह बण्टी को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कुलसचिव उमानाथ द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डा० मोहन चन्द्र तिवारी एवं विश्व प्रकाश द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विजय रामदास एवं उनकी टीम द्वारा अवधी लोकगीत एवं गजलों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह, सहकारी बैंक सभापति धमेन्द्र सिंह टिल्लू, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पाठक, गिरीशपति त्रिपाठी डिप्पूल, विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya