Breaking News

श्रीराम की धरा पर प्रारंभ हुई एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता

-राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उदघाटन

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की धरा पर शनिवार को एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीर चलाकर लक्ष्य भेद से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अयोध्या की धरती है, जिससे निकल तक भगवान श्रीराम ने अपने धनुष बाण के साथ मर्यादा का पालन करते हुए दुष्टों का नाश किया।

यहां इस प्रतियोगिता का आयोजन हमें हमारे लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में आगे ले जाएगा, जिसके तहत 2047 तक वैभवशाली भारत, शक्तिशाली भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार करने का स्वप्न साकार करना है। तीरंदाजी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। एशियाई खेलों में 111 पदक जहां राष्ट्रीय गौरव का विषय हैं, वहीं बीते तीन सालों में तीरंदाजी में 195 अंतराष्ट्रीय पदक आए हैं, जिसमें 85 स्वर्ण पदक हैं। यह गौरव किसी खेल को प्राप्त नहीं हुआ है। पैरा एशियाई खेलों में भी दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक आए हैं। एक प्रतिभागी ने पैर से तीर चला कर स्वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में जहां हम 15 वें स्थान पर होते थे, अब पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। खेल के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से चल रहा है। उनका विशेष ध्यान खेलों में भारत को आगे ले जाने पर है। तीरंदाजी में देश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आज देश में 15 से अधिक तीरंदाजी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जोनल और प्रांत स्तर की प्रतियोगिताएं इसमें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उद्घाटन समारोह्र में अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश ने खेलों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह अनायास नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों पर चल रहे कार्यों का परिणाम है। खेलों के प्रति सरकार के सरोकार का पता इससे ही चलता है कि केंद्र सरकार ने खेलों का बजट एक हजार करोंड़ से बढ़ा कर तीन हजार करोंड़ कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कोई खेल नीति नहीं थी। खेल नीति बनी। विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडिटम बना कर गांव स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य प्रगति पर है। अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए पांच हाई परफार्मेंस और एक्सीलेंस सेंटर बनाए जा रहे हैं। वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आकार ले रहा है।

पदक लाने वाले खिलाड़ियों को क्लास टू की नौकरी देने का मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से सफल हुआ। एक प्रतिभागी पारुल चौधरी जो दौड़ में बहुत पीछे चल रही थी, इस नीति से प्रेरित होकर वह स्वर्ण पदक विजेता बनी, उसे हम शीघ्र ही नौकरी देने जा रहे हैं। पदक विजेताओं को प्रोन्नति देने का भी प्राविधान किया गया है। फलस्वरूप भारत की पदक संख्या में 25 फीसदी योगदान उत्तर प्रदेश का है। हर खेल में हम योगदान दे रहे हैं। प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन से आगे बढ़ रहे प्रदेश के खेल कार्यक्रम में तीरंदाजी की उल्लेखनीय यह है कि जिन 426 खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने खेल कोटे में नौकरी दी, उनमें तीरंदाजी के 72 खिलाड़ी हैं। शीतल ने पैर से तीर चलाकर पदक जीता और प्रधानमंत्री ने उन्हें निजी तौर पर बधाई दी।

प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने इस सत्र में जानकारी दी कि वर्ष 2000 में पूरे देश में तीरंदाजी के एक हजार खिलाड़ी भी नहीं थे। आज अकेले उत्तर प्रदेश में चार हजार से अधिक तीरंदाजी के खिलाड़ी हैं। हालांकि लक्ष्य अभी पाना है, और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ जिन सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व और गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती के संरक्षण में आगे बढ़ा है, उनका सपना तीरंदाजी में ओलंपिक में स्वर्ण का है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी नीतियों से भारत के ग्रामीण खेल तीरंदाजी, कबड्डी और बालीवाल के लोकप्रिय हो रही है। तीरंदाजी लुप्त हो रही थी, वह फिर से गौरव पाने की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीरंदाजी के प्राचीन गौरव को प्राप्त किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण सचिव सुहास एलवाई ने कहा कि तीरंदाजी जितनी सरल दिखती है, उतनी होती नहीं है। लंबी दूरी से लक्ष्य भेदना आसान नहीं होता है। आज अर्जुन का नाम भारत में रखा जाने वाला प्रिय नाम है। उनकी प्रसिद्धि भी धनुर्धर के रूप में ही है। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संरक्षक स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि भारत को खेल ही नहीं हर क्षेत्र में इतना सशक्त बनाना है कि जैसे व्हाइट हाउस के समक्ष पूरा विश्व नतमस्तक है, वैसे ही भारत के समक्ष हो। सारे स्वर्ण पदक हमारे हों। भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंद्रूलकर ने अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में कहा कि सबसे अधिक पदक तीरंदाजी में आए हैं। और भविष्य में भी जो तैयारी है, इसमें निरंतर वृद्धि होगी। अतिथियों का स्वागत करते हुए महापौर मंहत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि कोदंडपाणि सारंगपाणि की धरती से प्रारंभ हो रही प्रतियोगिता राम लला की जन्मभूमि पर निर्मित हो रहे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर के पूर्व एक अनूठा प्रयास है। समारोह को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी संबोधित किया। समारोह में जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रदेश तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, विधायक रामचंद्र यादव व वेद प्रकाश गुप्ता, एनटीपीसी के नीरज कपूर, इंडियन बैंक ने पंकज त्रिपाठी उपस्थित थे।

महिलाओं में हरियाणा की संगीता व पुरुषों में एसएससीबी के तरुणदीप राय पहली रैंक पर

-भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर प्रारंभ हुई राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन हुए 43 वें रिकर्व चैंपियनशिप के रैंकिंग राउंड में महिलाओं में हरियाणा की संगीता दो चक्र में 668 अंक लेकर पहली रैंक पर रहीं। जबकि पुरुषों में एसएससीबी के तरुनदीप राय 689 अंक लेकर पहली रैंक पर रहे। रिकर्व चैंपियनशिप में 35 राज्यों औऱ आठ यूनिटों के 150 पुरुषों और 115 महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। कुल 64 रैंकिंग तक पैंसठ खिलाड़ी पहुंचे।

इन्हीं के बीच अगले क्वालीफाइंग राउंड की प्रतियोगिता होगी। पुरुषों में एसएससीबी के ही बोम्मादेवरा धीरज 683 अंक लेकर दूसरी और झारखंड के मृणाल चौहान तीसरी रैंक पर 680 अंक लेकर रहे। महिलाओं में गुजरात की भोगरा भार्गवी वारसिंघकुमार 664 अंक लेकर दूसरे औऱ हरियाणा की ही रिद्धि 659 अंक लेकर तीसरी रैंक पर रहीं। आखिरी रैंक 64 पर कड़ा मुकाबला रहा। 594 अंक लेकर महिलाओं में तीन 645 अंक लेकर पुरुषों में दो तीरंदाज 64 वीं पायदान पर रहे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  प्रिटिंग के क्षेत्र में तेजी से तकनीकी संसाधनों का उपयोग बढ़ा : प्रो. प्रतिभा गोयल

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.