अब नगर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा आसान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर निगम के बेड़े में दो हाइड्रोलिक लेडर वाहन शामिल, महापौर ने पूजन-अर्चन कर नगर को किया समर्पित

अयोध्या। नगर की प्रकाश व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने हाइड्रोलिक लेडर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की है। दो नई हाइड्रोलिक लेडर वाहन नगर निगम के बेड़े में शामिल हुआ है।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 13 मीटर एवं 11 मीटर क्षमता का हाइड्रोलिक लेडर वाहनों को वैदिक रीति रिवाज से पूजन-अर्चन कर रवाना किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक नगर निगम के पास प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महज तीन हाइड्रोलिक लेडर वाहन थे, जो काफी पुराने हो चुके हैं।

इस मौके पर पार्षद श्री सूर्यकुमार तिवारी, श्री अर्जुन यादव, श्री जगत नारायण यादव, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, सहायक अभियंता राजपति यादव, अवर अभियंता विद्युत जाह्नवी सिंह, विद्युत प्रभारी सोमनाथ आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  महापौर ने नाला व सड़क निर्माण का दिया भरोसा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya