घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

विमान और ट्रेनें प्रभावित

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन है। सीपीसीबी के मुताबिक, लोधी रोड स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।

देश में भीषण ठंड के बीच शुक्रवार को घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता और तापमान में गिरावट आई। इस वजह से ट्रेन और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। आईएमडी के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। ऐसे ही न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन है। सीपीसीबी के मुताबिक, लोधी रोड स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।

कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन उड़ानों के लिए औसतन पांच मिनट और प्रस्थान उड़ानों के लिए 11 मिनट की देरी रिकॉर्ड की गई। इस बीच स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम के कारण अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हैं। इंडिगो ने दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ, बंगलूरू और गुवाहाटी के मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एक यात्रा सलाह जारी की। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ताजा अपडेट लेने का कहा। यह चेतावनी भी दी गई कि यदि दृश्यता खराब रही तो उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े  Congress: कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

ट्रेनें भी देरी से चल रहीं
इस बीच दिल्ली से रवाना होने वाली और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ मार्गों पर समय में बदलाव किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, बंगलूरू, अमृतसर और गुवाहाटी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान के कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और टोंक, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और कपूरथला तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शीत लहर की स्थिति के बीच गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अगले आदेश तक जिले के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya