नगर निगम के नामित पार्षदों का हुआ सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में नामित पार्षदों का सम्मान समारोह भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने नामित पार्षदों का माल्यापर्ण करके स्वागत किया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के फलस्वरुप भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रवाद की विचारधारा के पथ पर चलते हुए पार्टी कार्यकर्ता समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों चलते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के परिकल्पना को साकार स्वरुप प्रदान कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए पार्टी सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता सम्पर्क व संवाद के माध्यम से समाज से लगातार जुड़े रहते है। इस दौरान नामित पार्षदों में बिन्दू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, आशीष सिंह, संजय शुक्ला, सरदार अजीत सिंह, रीना द्विवेदी, रमाकांत पाण्डेय, रंजीत सोनकर, मयाराम वर्मा शामिल है। स्वागत करने वालो में परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, विजेता जायसवाल, रणधीर सिंह डब्लू, इन्द्रभान सिंह, शकुंतला गौतम, यमुनोत्री केसरवानी, प्रमोद मौर्या, डा अंशुमान मित्रा, राजेश सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya