कालजयी कृति राम चरितमानस महाकाव्य की तुलना नहीं: डाॅ. आर.एस. पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तुलसी जयंती व राजनाथ सिंह सूर्य के श्रद्धा स्मरण का हुआ आयोजन

अयोध्या। गोस्वामी तुलसी दास जन्मभूमि न्यास सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में तुलसी जयन्ती का कार्यक्रम एवं स्मृति शेष राजनाथ सिंह ‘‘सूर्य‘‘ का श्रद्धा स्मरण का आयोजन प्रेस क्लब फैजाबाद में किया गया।
मुख्य अतिथि पत्रकार शीतला सिंह, न्यास के अध्यक्ष डाॅ आर0एस0 पाण्डे, सचिव दीप कृष्ण वर्मा,रमाशरण अवस्थी व तिवारी मंदिर के महन्त गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डाॅ पाण्डेय नें जन्म भूमि न्यास के उद्देश्य के बारें में बोलते हुए गोस्वामी के अयोध्या में एक विश्व में अद्वितीय स्मारक के निर्माण की इच्छा की ‘‘गोस्वामी जी की रामभक्ति उनके साहित्य के बारे में चर्चा करते हुए हनुमान बाहुक के बारे में कहा ये महान कष्टों से उबारने के लिए फलदायी है। कालजयी कृति राम चरितमानस महाकाव्य की तुलना नहीं है।
सचिव दीपकुष्ण वर्मा ने कहा रामचरित मानस और विनय पत्रिका को अनेको बार पाठन से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। गिरीश प्रति त्रिपाठी ने कहा हमारे जन मानस में राम बसे हुये हैं। हम लोग मिलने पर राम-राम करते हुए दुःख के समय हे राम बोलते हुए रामनाम ही सत्य हैं।
मुख्य अतिथि शीतला सिंह ने कहा रामचरित मानस 65 देशों में पढ़ी जाती है। मानस एक अमूल्य कृति है। स्मृति शेष राजनाथ सिहं ‘‘सूर्य‘‘ को स्मरण करते हुए त्रियुगी नरायण तिवारी ने भी ‘सूर्य‘ के गुणों के बारे में चर्चा की वह साहसी व स्वतंत्र विचारों वाले कर्तव्य निष्ठ पत्रकार थे। कार्यक्रम के समापन में श्री शीतला ंिसंह को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस मौेके पर पूर्व सांसद निर्मल खत्री विरेन्द्र त्रिपाठी एस0एस0वी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ के0पी0दूबे श्रीमती स्मृति दूबे श्रीमती पूनम सूद, बृज विलास पाण्डेय विशाल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya