हाईस्कूल में निष्ठा यादव को प्रदेश में मिला 10वां स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डाक्टर बनना चाहती है जिले की टॉपर निष्ठा यादव

अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है जिसमें कनौसा की छात्रा निष्ठा यादव अयोध्या जिला की टॉपर रहीं। 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निष्ठा ने जिले का मान बढ़ाया है उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता- पिता और बड़ी दीदी को दिया है।

कौशलपुरी कॉलोनी में निष्ठा यादव पिता राजेंद्र प्रसाद माता किशन देवी और बड़ी बहन निधि के साथ रहती है। वह शहर के कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही निष्ठा के घर में खुशी की लहर दौड़ी पड़ी। निष्ठा ने 10वीं में प्रथम और प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल किया। उन्होंने 10वीं में 600 में 576 अंक प्राप्त किया है। पिता राजेंद्र प्रसाद जिले में सहकारी और पंचायत विभाग में अधिकारी के पोस्ट पर तैनात है। निष्ठा ने इस उपलब्ध का श्रेय माता पिता के साथ बड़ी दीदी और गुरुजनों को दिया है।

निष्ठा यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनका सपना डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे कठिन मेहनत के साथ पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक बड़ी दीदी निधि के सहयोग से प्राप्त किया है। निष्ठा ने बताया कि कठिन मेहनत और संकल्प के साथ यदि मेहनत कर पढ़ाई किया जाए तो हर लक्ष्य की प्राप्ति किया जा सकता है।

निष्ठा ने हिंदी में 089/100 अंग्रेजी में 097/100, गणित में 098/100, विज्ञान में 097/100 सामाजिक विज्ञान में 098/100 और कला में 097/100 प्राप्त किया है। जनपद में में यूपी बोर्ड में की 10वीं में 36677 बच्चो ने पंजियन कराया था, जिसमें 34043 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया था, इसमें 29183 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा पास किया है। जिले का औसत रिजल्ट 85.72 प्रतिशत रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya