नगर निगम के दिए से गुलजार होगी निषाद बस्ती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ने लोगों के घरों तक जाकर वितरित किया तेल व दिया

अयोध्या। निषाद बस्ती दीपोत्सव के मौके पर नगर निगम के दिए से गुलजार होगी। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम की टीम के साथ गुप्तारघाट पर दीपोत्सव के मद्देनजर दिए व तेल के साथ लोगों को शर्ट वितरित किया।

उन्होंने निर्मली कुंड जाकर दीपोत्सव की सामग्री लोगों को भेंट की।इस मौके पर पार्षद अनुज दास, पार्षद प्रतिनिधि रीशू पांडे, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, राममिलन निषाद, नीलम जायसवाल, श्याम लाल निषाद, वीरेंद्र वर्मा, रिंकू निषाद, राकेश निषाद, वासुदेव निषाद आदि मौजूद रहे।

महापौर ने कहा केंद्र की नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कोशिश हर घर में उजाला लाने की है।उन्होंने कहा कि नगर निगम उनकी उम्मीदों के अनुरूप जरूरतमंदों के लिए हर वक्त खड़ा है।

इसे भी पढ़े  किसानों ने अधिग्रहित भूमि का मांगा न्यायोचित मुआवजा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya