नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

मिल्कीपुर-अयोध्या। इनायतनगर थाना अंतर्गत बारून चौकी क्षेत्र के देवरिया गांव अपने मायके आई नवविवाहिता ने बृहस्पतिवार की देर शाम कमरे में छत के चुल्ले के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचायतनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया।
घटना के संबंध में पुलिस ने मृतका आरती की माँ रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर ससुरालजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का ससुराल अयोध्या जनपद क थाना कैंट अयोध्या सहादतगंज में था मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका आरती के पति जितेंद्र कुमार समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya