खत्री सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संजय महेन्द्रा को खत्री सभा उ0प्र0 का अध्यक्ष बनने पर खत्री समाज के लोगों ने आभा होटल के सभागार में संजय महेन्द्रा का स्वागत व अभिनन्दन किया। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ0 निर्मल खत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि संजय महेन्द्रा के खत्री सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे समाज में नयी ऊर्जा का संचार होगा। वे अपनी मेहनत, लगन व कर्मठता से इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वहीं संजय महेन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज खत्री ने समाज की सेवा का जो दायित्व दिया है उसको पूर्ण किया जायेगा तथा पूरे समाज को एकजुट लामबन्द करके इतिहास रचना मेरा सपना है तथा समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। डॉ0 स्वदेश मल्होत्रा ने अपनी रचना से श्री महेन्द्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर श्रीमती मीनू कपूरख् सुप्रीत कपूर, पी0एस0टण्डन, रवि कुमार मेहरोत्रा, सुधीर मल्होत्रा, एल0एन0 मेहरोत्रा, महामंत्री सुचिता भल्ला, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, डी0सी0टण्डन, कवीन्द्र साहनी, संजय कपूर, निखिल टण्डन, सीमा आनन्द, राजा सिब्बल, दया अरोड़ा, पूनम मेहरोत्रा, संजय मेहरोत्रा, विवेक साहनी, सुरेन्द्रपुरी, कामनी टण्डन, सोनिया महेन्द्रा, सचिन सरीन, आशीष महेन्द्रा, हेप्पी सरीन, सुमित सरीन, शोभा आरोड़ा, रूबी कपूर, रितु साहनी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  थार कांड में पुलिस के साथ अन्य टीमों को सह आरोपी की तलाश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya