अयोध्या। भाजपा द्वारा जिले के नवगठित पदाधिकारियों ने सामूहिक रुप से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया। दर्शन के उपरान्त पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सभी का पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, डा बांके बिहारी त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक मथुरा तिवारी के नेतृत्व में माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर चलते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास हासिल करने की ओर हम तेजी से बढ़ रहे है। भाजपा में कार्यकर्ता की सर्वोपरि है। नेतृत्व द्वारा प्रत्दत्त सभी कार्यक्रमों को कुशलतापूर्वक संचालन करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की वजह से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि लगातार सम्पर्क व संवाद के माध्यम से भाजपा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी रहती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ हम समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है।
इस अवसर पर उपाध्यक्षों में कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखण्ड प्रताप सिंंह डिम्पल, राम मोहन भारती, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, शिव गोविन्द पाण्डेय, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, राघवेन्द्र पाण्डेय, शान्ती देवी रावत, महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्र, अशोक कसौधन, मनोज वर्मा, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, राम अरज वर्मा, जय प्रकाश मौर्या, बबिता सिंह, विमल कुमार, विजय बहादुर तिवारी, सर्वजीत सिंह व कोषाध्यक्ष शत्रोहन मोदनवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।
भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने रामलला का किया दर्शन
24
previous post