नेताजी की प्रेरणा से वर्तमान चुनौतियों का करना होगा मुकाबला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सुभाष जंयती पर हुई विचार गोष्ठी

अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक साहस त्याग और बलिदान के प्रति मूर्ति हैं उनके आदर्शों और त्याग संघर्ष के बल पर आज हम आजाद हैं उनकी वीरता साहस शौर्य और त्याग की भावना से प्रेरणा लेकर हम अपने देश को वर्तमान चुनौतियां का मुकाबला कर सकते हैं उक्त विचार समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर द्वारा युवा संवाद अभियान के अंतर्गत सुभाष जयंती के अवसर पर बाल साक्षरता केंद्र धारा मार्ग पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद भी आज नेताजी का सपना अधूरा है सामाजिक आर्थिक चुनौतियां खड़ी हैं जात पात सांप्रदायिकता भेदभाव आर्थिक विषमता और असमानता के कारण जनता अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है वहीं पूंजीवादी नीतियों के कारण देश की आधे से अधिक आबादी गरीबी बेकारी और आर्थिक तंगी की शिकार है इन चुनौतियों का मुकाबला करने के के लिए हमें सुभाष बाबू से प्रेरणा लेकर नए सिरे से जनता को विशेष रूप से युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी आजादी और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर सके और नेता जी के सपनों को साकार कर सकें इस अवसर पर पार्टी द्वारा युवा कार्यकर्ताओं को युवा संवाद अभियान में भागीदारी के लिए पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की महिला शाखा की प्रभारी श्रीमती अजय रानी शर्मा ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश यादव ने नेताजी के साहस शौर्य और त्याग की चर्चा करते हुए कहा कि हमें उससे प्रेरणा लेने और समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश नंद ने वर्तमान सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने और संघर्ष करने की जरूरत बताई इस अवसर पर श्रीमती मीना श्रीवास्तव कुमारी अंकिता कुमारी जेबा रितु साहनी विभा शुक्ला श्याम प्रकाश प्रजापति ब्रिज मोहन सिंह राम दुलारे यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya