in ,

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने असहायो व निर्बलों से किया स्नेह : शक्ति सिंह

-नेताजी के जन्मोत्सव पर कुष्ठ आश्रम में अन्न व फल का किया गया वितरण

अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वावधान में धूमधाम से मनाए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सिविल लाइंस मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में अन्न और फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विचार मंच के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि जिस आजाद देश में आज हमलोग स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान के कारण ही संभव हो सका।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सदैव असहायो एवं निर्बलों से स्नेह किया। उनके इसी भाव का स्मरण करते हुए हम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यहां एकत्रित होकर कुष्ठ आश्रम के निवासियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मना रहे हैं। विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि हमारे नौनिहालो को पाठ्य पुस्तकों में जो यह पढ़ाया जा रहा है कि नेताजी की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई, इसको तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता है जिससे हमारे बच्चों में नेताजी के जीवन के विषय में भ्रम की स्थिति न रहे।

पार्षद अनुभव जयसवाल ने अपने संबोधन में कहां की अयोध्या वासियों के लिए यह बड़े गौरव की बात है नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहां बिताए। हम सभी उनके ऋणी हैं। पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति ने कहा कि आगामी 23 जनवरी को निकाला जाने वाला सम्मान मार्च इस वर्ष और भी धूमधाम से निकाला जाएगा। समाजसेवी सुप्रीत कपूर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा,केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अश्वनी प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमिका को आजीवन कठोर कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करें महिला मोर्चा : डा. ममता पाण्डेय

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार