जयंती पर शिद्दत से याद किये गये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– नेताजी के त्याग व बलिदान को देश कभी भुला नही सकता : लल्लू सिंह

अयोध्या। ’नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के त्याग व बलिदान को देश कभी भुला नही सकता’ आज नगर निगम अयोध्या में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा आयोजित नेता जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को समोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश के नौनिहालो को नेता जी के जीवन गाथा से हमें परिचित कराना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विचार केन्द्र के संयोजक व अध्यक्ष शाक्ति सिंह ने कहा कि इस नगर निगम परिसर में नेता जीकी जिस प्रतिमा पर हम सभी अपने श्रद्धा के फूल अर्पित करने आये है व प्रतिमा 1970 में नगर पालिका के तत्कालीन एजूकेशन चेयरमैंन सुरेन्द्र बहादुर सिंह के अथक प्रयासो से स्थापित की गयी थी, आज हम सभी का सौभाग्य है कि नेता जी की उस प्रतिमा पर उनके जन्मदिन पर माल्यापर्ण कर रहे है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेता जी ने जिस तरह अपना सर्वस्य न्यौछावर कर रखा था, वह अतुलनीय है।

उक्त अवसर पर नेता जी को माल्यापर्ण करते हुए अपने विचार व्यक्त करते वालो में हनुमान गढी के सन्त पुजारी रामदास जी महाराज, धर्मेन्द्र प्रताप टिल्लू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, सपा नेता मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर सिंह सेवा संस्थान के सचिव, डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, बब्लू खान, छावनी परिषद के रूपेश ओझा, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, कांग्रेस के उग्रसेन मिश्रा, वामपंथी नेता सूर्यकान्त पाण्डेय आदि प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन


राष्ट्रीय विचार केन्द्र के केशव बिगुलर के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वासुदेव मौर्य, गोकरण दिवेदी, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्र दीपू, पप्पू दलाल, सुनील श्रीवास्तव, वैश्य विनोद जायसवाल, अशोक बेदी, रीना दिवेदी, लता कश्यप भारती सिंह, ज्ञान केसरवानी, नीरज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, आनन्द कुमार, राजेश विक्रम सिंह, सुप्रीत कपूर, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील शास्त्री अनिल सिंह पार्षद, बुद्धिपाल प्रजापति पार्षद, मुरारी सिंह यादव पार्षद प्रतिनिधी, धर्मेन्द्र गुप्ता, रवि सोनकर, रोहित पाण्डेय, रवि सिंह, अमित सिंह, प्रीतम सिंह, बब्लू मिश्रा, तरूण गुप्ता, धीरेश्वर वर्मा, पियूष रंजन एडवोकेट, अभिषेक सिंह राठौर, चन्द्रभान शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, दीपक गुप्ता एवम चन्चल दास सहित नगर के सैकडों गणमान्य व्यक्तियों ने नेता जी के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।


इसी तरह कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126 जयंती जोगी तारा स्थित आवास पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व अयोध्या मंडल के संयोजक शिव कुमार सिन्हा आजाद ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण मनाई श्री सिन्हा ने देशवासियों से नेताजी के आदर्शों एवं नीतियों पर चलने का आवाहन किया माल्यार्पण करने एवं कार्यक्रम में उपस्थित शिव कुमार सिन्हा आजाद अभिषेक सिन्हा जीनत कैसर सुमन श्रीवास्तव पूजा श्रीवास्तव अधिवक्ता रुचि सिन्हा सारिका सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya