नेपाल नरेश ने परिवार के साथ रामलला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हनुमानगढ़ी पर टेका माथा, राममंदिर निर्माण का किया अवलोकन

अयोध्या। भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह रविवार को परिवार के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला का दर्शन किया साथ ही मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी पर माथा टेका और राम की पैड़ी पर भी पहुंचे।

नेपाल नरेश उत्तर प्रदेश में प्रवास पर पहुंचे थे। सुबह अयोध्या में दर्शन पूजन करने की इच्छा जाहिर की तो प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य अतिथि के रूप में नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह अपनी पत्नी और परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ समय के लिए रुके और कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन कर प्रसन्नता जाहिर की।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya