रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हुईं नीलू शर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भवदीय पब्लिक स्कूल में अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उ.प्र. की तरफ से जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया वहीं विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें रानी लक्ष्मीबाई का अवार्ड कुमारी नीलू शर्मा महिला कांस्टेबल को दिया गया।

इस मौके पर भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश वर्मा, सचिव एवं मंडल कोच सनी कुमार वर्मा ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में पंकज यादव ने चित्रकला एवं नृत्य कला में आयी सभी महिलाओं एवं सभी बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भवदीय शूटिंग रेंज के डॉ डीआर भुवन, पीयूष ,नीरज एवम विशाल उपस्थिति रहे।

इसे भी पढ़े  नायब तहसीलदार समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व लूट की रिपोर्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya