नशामुक्त अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारत के एन.सी.सी. कैडेट्स को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान विषय पर विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सन्देश दिया। इस दौरान डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स जुड़े रहे। रक्षामंत्री ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस प्रकार अपना योगदान दिया। उसी तरह एन.सी.सी. कैडेट्स को देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने नशा से आजादी के लिए रैली निकालना, नुक्कड़ नाटक करना, सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। इस अभियान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत के 1.6 करोड़ युवाओं ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला रखा है। कॉफ्रेंसिंग में प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शैलेन वर्मा, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. शिवांश कुमार एवं एन सी सी के कैडेट्स मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya