सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने चलाया गया धन संग्रह अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एनसीसी कैडेटों ने कुलपति को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाकर किया धन संग्रह


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शनिवार को 10/65 बटालियन के कैडेट्स द्वारा धन संग्रह अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दान पेटिका में दानस्वरूप धन प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया।

इससे पहले कैडेट्स द्वारा कुलपति को झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया गया। कुलपति प्रो0 गोयल ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दिन जाबांज सेनाओं के प्रति सम्मान देने का दिन है। देश की सेना शौर्य एवं बलिदान के लिए जानी जाती है। यह भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के प्रति कृतज्ञता को प्रदर्शित करता है। इसमे सभी को शत प्रतिशत योगदान करना चाहिए। जिससे उन शहीद परिवारों को मदद मिल सके।

कंपनी कमांडर प्रो0 शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान 7 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ है। भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित वर्ष 1949 से 7 दिसंबर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह का उद्देश्य युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग सेना में कार्यरत सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए किया जाना है।

इस अभियान में एनसीसी कैडेटों ने मुख्य नियंता प्रो0 एस.एस. मिश्रा, प्रो0 के के वर्मा, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ0 अनिल यादव, डॉ0 विनोद चैधरी, इंजीनियर आरके सिंह, आशीष मिश्र, शांभवी शुक्ला सहित परिसर के शिक्षकों को सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया। इस अभियान में छात्र प्रतिनिधि ज्ञान चैधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, रिद्धि सिंह, हिमांशु तिवारी, अनुराग यादव ,आदित्य पटेल, शिवम मिश्रा, रोशनी पासवान, लक्ष्मी सहित अन्य शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya