नवभारतीय किसान संगठन ने की पंचायत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रशासन को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

अयोध्या। जिला मुख्यालय स्थिति गांधी पार्क में आयोजित नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।किसानों ने एमएसपी पर गारंटी कानून,स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने एवं नव भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों की केंद्रीय गृहमंत्री से किसानों की समस्याओं के संदर्भ में मुलाकात कराने सहित 8 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार सदर को सौंपा।मासिक पंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पांडेय शामिल हुए तथा कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने किया।बैठक में महिला जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा,सुनील तिवारी,श्याम नारायण पांडेय,गुदुन यादव,रामानंद दुबे, रामचंदर मौर्य, श्यामालली,गीता,विमला,मंगला,रेखा,पंचम मौर्या,राम अवतार,रामतीरथ सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का नहीं हो रहा भुगतान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya