राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने किया जनसम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के मसौधा ब्लाक अध्यक्ष धर्मवीर सिंहके नेतृत्व में ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान द्वारका पांडे का पुरवा व पेशकार का पुरवा में क्षेत्र की जनता ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में अपना विश्वास जताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को वोट देने की बात कही। जनसंपर्क में रंजीत सिंह जी द्वारा भी क्षेत्र में तूफानी दौरा किया गया एवं सम्मानित जनता से उनका आशीर्वाद प्राप्त करके कुछ लोगों को पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सक्रिय सदस्य राजू सिंह, जिला सचिव गोविंद सोनी ,लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, विनय पांडे, राजन सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya