-बालिका वर्ग में महाराष्ट्र चैंपियन, उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर संपन्न राष्ट्रीय अंडर 17 बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता का बुधवार को रंगरग समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश कर्नाटक को पराजित कर बालक वर्ग का खिताब की रक्षा करने में कामयाब रहा। पिछले वर्ष के विजेता उत्तर प्रदेश खिताब बचाने में सफल रहा बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की टीम भी खिताब बचाने में सफल रही। उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान से सुधार करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों में कर्नाटक ने भी महाराष्ट्र को पराजित कर दूसरा स्थान पर का किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को गिफ्ट प्रदान किया और उनसे भेंट कर प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रोहित सिंह मैं खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें पुरस्कार भेंट किया।
समापन और अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य वा पूर्व सांसद लल्लू सिंह मैं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को नई दिशा प्रदान की है केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों की बेहतरीन के लिए कार्य कर रही है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए बालक वर्ग के मुकाबले में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 1816 से पराजित कर खिताब जीता। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में महाराष्ट्र ने पंजाब को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के मुकाबले में फाइनल मुकाबला मेजबान उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खेला गया महाराष्ट्र के खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को मैच के सभी क्षेत्रों में मात्र देते हुए किताब अपने नाम किया। तीसरे और चौथे स्थान पर खेले गए मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।।
प्रतियोगिता से पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन प्रभारी उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकारपाल टूर्नामेंट डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश को को संगठन के महासचिव चंद्रभान सिंह ज्योति सिंह अनुज कुमार को को इंडिया। जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव अभिषेक सिंह ने अतिथियों का बुके प्रदान कर और ब्याज लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर राजेश प्रताप सिंह श्री कृष्ण कुमार बसंत कुमार राजेश कुमार तिवारी रामनिहोर अरुण सिंह वरुण त्रिपाठी अलेक्सा पांडे अनुपम सिंह अन्नपूर्णा सिंह रमेश सिंह मी राम अजीत सिंह उपस्थित रहे।