मनरेगा कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

धारदार हथियार से की गयी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

(दिनेश जायसवाल)

गोसाईगंज । स्थानीय ठकुराई पोखरा के निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने बने कमरे में सो रहे थे। मनरेगा कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अदालत वर्मा 7/8 की रात्रि में अज्ञात ने देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह 8 बजे उनके किरायेदार उन्हें उठता नहीं देखा तो कमरे में झांक कर देखा तो जमीन पर पड़े हुए थे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बताया मोहल्लेवासियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नेता राम अदालत वर्मा रोजाना की तरह शुक्रवार की रात वे घर पर खाना खाने के बाद अपने रेलवे के किनारे बने घर पर पर सोने चले गए। उस घर में कई किरायेदार भी रहते हैं। शनिवार की सुबह राम अदालत बर्मा नहीं उठे तो के किराएदार अंकित मिश्रा कमरे में झांक कर देखा तो नीचे वर्मा का लहूलुहान शव पड़ा था। नेता राम अदालत वर्मा की हत्या की खबर सुनते पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना वह उनको देखने पहुंच गए। वही लोगों पुलिस को मामले की सूचना दी। वर्मा का गला धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि मृतक के बेटे चंद्रभान बर्मा नग्गू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच व घटना की तफ्तीश कर रही है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya