राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को किया रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद दिवानी कचहरी परिसर में कल होगा आयोजन

अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8.फरवरी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में फैजाबाद दिवानी कचहरी परिसर में किया जाना है। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है इसी अनुक्रम में सुबह 10.15 बजे जनपद न्यायाधीश नीरज निगम एवं फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल प्रचार वैन को रवाना किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण- हरिनाथ पाण्डेय, श्रीमती रीता कौशिक, भूदेव गौतम, सत्य प्रकाश, सुरेश चन्द्र आर्य, श्रीमती पूजा सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, असद अहमद हाशमी, शैलेन्द्र वर्मा, सतीश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अजय विक्रम सिंह, वरूण मोहित निगम, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ज्ञान प्रकाश तिवारी, चन्द्र मोहन मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वेश कुमार मिश्र, अभिनव तिवारी, सुश्री अनीता, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि चन्द, अविनाश चन्द्र गौतम, श्रीमती साधना गिरी, मयूरेश श्रीवास्तव, सक्षम द्विवेदी, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, श्री अमरनाथ कुशवाहा, सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा आम जनता से यह आग्रह किया कि आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई.ऐक्ट), बैंक वसूली वाद, श्रम विवाद वाद, विद्युत एंव जलवाद बिल (अशमनीय छोड़ कर), भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस मैटर से संबंन्धित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले, राजस्व वाद, जो जनपद न्यायालय में लम्बित हों एवं प्री-लिटिगेशन आदि वादों का निस्तारण किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya