प्रदेश में 40 वर्षो के बाद मिली राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की अनुमति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नवगठित आयोजन समिति की हुई बैठक

अयोध्या। 13 से 16 अप्रैल के बीच अयोध्या के डा भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभासेमर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की नवगठित आयोजन समिति की बैठक सिविल लाईन स्थित एक होटल में आयोजित हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह व उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 वर्षो के बाद राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की अनुमति मिली है। अयोध्या के लिए यह गौरव का विषय है कि इतने वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसका आयोजन हो रहा है। अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अयोध्या वासियों के बीच में होंगे। हमारे पम्परागत खेल कबड्डी के उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन उत्साहवर्धन का कार्य करेगा। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि बैठक में आयोजन के सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी है। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रुप दिया जायेगा। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अयोध्या जनपद में खेल जगत के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा जब अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अपना हुनर दिखायेंगे। इससे युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा।
इस अवसर पर अन्य उपाध्यक्षों में संजय शर्मा, धनंजय वर्मा, नीरज कन्नौजिया, आयोजन सचिव राजेश कुमार, आयोजन सह सचिव अनूप दूबे, सचिव संदीप सिंह, प्रदीप मिश्रा, तेजेन्दर पाल सिंह व अनुराग वैश्य, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव व सदस्यों में राजदन्त सिंह चौहान, शखीउद्दीन, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, सभाराज वर्मा, अखण्ड पाल सिंह, किशन सावंत, लाल शुक्ला, बाबूराम यादव, दुर्गेश पाण्डेय मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya