हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान की शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपाईयों ने घर-घर तिरंगा ध्वज फहराने की किया अपील

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 9 अगस्त क्रांति दिवस पर जनपद अयोध्या में रोहिणी कॉलोनी साहबगंज फैजाबाद के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज प्रदान करने के साथ समाजवादी पार्टी के 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने किया उन्होंने हर नागरिक से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण की अपील भी की।

श्री पांडे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा ध्वज फहराने की सभी से अपील की है। श्री पांडे ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को बंबई में विशाल जनसमुदाय के समक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो‘ का प्रस्ताव रखने के साथ देश को ‘करो या मरो‘ का मंत्र दिया था। सरकारी दमनचक्र के बावजूद 9 अगस्त 1942 को अरूणा आसिफ अली ने बंबई के ग्वालियर टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण ने भूमिगत आंदोलन की गति को तेजी प्रदान की तो डॉ0 राममनोहर लोहिया और ऊषा मेहता ने आजाद रेडियो के माध्यम से क्रांति की लौ को तेज की थी।

निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहां की 9 अगस्त 1942 से प्रारम्भ अंग्रेजो भारत छोड़ो जनआंदोलन में हजारों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। ब्रिटिश सरकार ने क्रूरता से जनता के विद्रोह को कुचलने का प्रयास किया। लेकिन इस सबके बावजूद जनता की जीत हुई। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो को भारत छोड़कर जाना पड़ा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। 9 अगस्त के दिन ‘अंग्रेजो भारत छोड़ों‘ आव्हान के फलस्वरूप ही देश को आजादी मिली। आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है। निवर्तमान सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने में सहयोग करेगी और लोकतंत्र तथा समाजवाद को बचाने का भी संकल्प लेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल पार्षद राम भवन यादव उमेश यादव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल पूर्व प्रमुख राम अचल यादव चौधरी बलराम यादव सरोज यादव अपर्णा जायसवाल शिवांशु तिवारी घनश्याम यादव तेजवंत सिंह रामनाथ राशिद सलीम घोसी अवधेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya