पुलिस लाइन मे 14 को होगा राष्ट्रीय डॉग मेगा शो

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पुलिस लाइन मैदान मे 14 मार्च रविवार को फैजाबाद कैनल क्लब के द्वारा राष्ट्रीय स्तर का मेगा डॉग शो का आयोजन किया गया है जिसमे देश विदेश की डॉग की नस्लो के साथ लोग प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी क्लब के सचिव डॉ0 कोसिन चियान, कोषाध्यक्ष सचिन सोनी और सचिव मनोज वर्मा ने प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मे निर्णायकों के द्वारा डॉग के रंग सुंदरता बनावट, सेहत सहित शरीर की संरचना का अध्ययन करने के बाद उसे पुरस्कृत किया जाएगा। डॉग शो के संयोजक अतुल चौरसिया ने कार्यक्रम को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि अब तक चंडीगढ़ पंजाब प्रयागराज जौनपुर सुल्तानपुर बस्ती लखनऊ मध्य प्रदेश बिहार के इच्छुक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद गुप्ता व विशिष्ट अतिथि अजय प्रताप सिंह-चीफ प्रॉक्टर अवध विश्वविद्यालय व एसपी सिटी विजय पाल सिंह जी होंगे। हमारा क्लब अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड कैनल क्लब से सम्बद्ध है और उसका पूरे यूपी में यह पहला बड़ा शो होने जा रहा है। इसमें बाहर से कई प्रजाति के डॉग्स आएंगे जिसमे विभिन्न तरह के कई ब्रीड होगी।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya