प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करेगा राष्ट्रीय व्यापार मंडल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-द्वारिकाधीश पाण्डेय को व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ का बनाया गया जिलाध्यक्ष

अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक मंडल कार्यालय कौशलपुरी कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम तथा संचालन जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 31 जुलाई को व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों के उन बच्चों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से ऊपर के अंक प्राप्त किए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया सम्मान समारोह रामपुर भगन के राहुल शिक्षा निकेतन विद्यालय में किया जाएगा ।यह सम्मान समारोह व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर कांत शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में किया जा रहा है। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होगी। बैठक में ही जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अमावा निवासी द्वारिकाधीश पांडे को व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा शिव भोला सिंह दीपक पांडे चंद्रजीत यादव विजय कसौधन रामलाल मालिकराम अंबुज सोनी श्री चंद्र पाठक महेश मिश्रा विशाल दुबे बबलू यादव सुमित पांडे मुशीर आदि सम्मिलित रहे।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya